Chapter 5. धरती कब तक घूमेगी | BSEB 10 Hindi Notes


Chapter 5. धरती कब तक घूमेगी

कक्षा 10वीं हिंदी (वर्णिका भाग-2) | सम्पूर्ण पाठ्य सारांश एवं महत्वपूर्ण नोट्स

पाठ परिचय (Overview)

  • पाठ का नाम: धरती कब तक घूमेगी
  • विधा: समकालीन राजस्थानी कहानी
  • मुख्य पात्र: सीता (वृद्ध माँ), तीन बेटे (कैलाश, नारायण, बिज्जू), तीन बहुएँ (राधा, भँवरी, पुष्पा)
  • केंद्रीय विषय: आधुनिक समाज में संयुक्त परिवारों का विघटन, वृद्ध माता-पिता की उपेक्षा, स्वार्थ और रोटी के नाम पर बँटवारे की मार्मिक त्रासदी।

लेखक परिचय (Lekhak Parichay)

  • लेखक: साँवर दइया
  • भाषा: राजस्थानी भाषा के प्रमुख कहानीकार
  • स्रोत/संकलन: यह कहानी 'समकालीन भारतीय साहित्य' (अप्रैल-जून 1983 ई०) से साभार संकलित है।
  • अनुवाद: इस कहानी का राजस्थानी से हिंदी में अनुवाद स्वयं लेखक (साँवर दइया) ने किया है।

कहानी का सारांश (Summary)

१. सीता की मानसिक दशा

सीता एक वृद्ध और विधवा स्त्री है जिसके तीन बेटे, बहुएँ और पोते-पोतियाँ हैं। भरा-पूरा परिवार होने के बावजूद वह घर में घुटन, उपेक्षा और बेगानापन महसूस करती है।

२. रोटी और माँ का बँटवारा

पति की मृत्यु के बाद बड़े बेटे कैलाश ने भाइयों (नारायण और बिज्जू) से बात कर तय किया कि माँ बारी-बारी से एक-एक महीना प्रत्येक बेटे के पास खाएगी। महीना पूरा होते ही सीता का ठिकाना बदल जाता था।

३. अपमान और कलह

सीता को लगता है कि उसकी स्थिति बच्चों के खेल 'माई-माई रोटी दे' की भिखारिन जैसी हो गई है। बहुओं के बीच आए दिन तानेबाजी और रसमलाई व भोजन को लेकर होने वाले झगड़ों में सीता को घसीटा जाता था।

४. माहवारी भत्ते का फैसला

पाँच वर्ष तक यह क्रम चलने के बाद, बड़े बेटे कैलाश ने नया प्रस्ताव रखा कि माँ इधर-उधर न भटके, बल्कि तीनों बेटे उसे प्रतिमाह 50-50 रुपये देंगे। सीता 150 रुपये में अपना खाना खुद बनाएगी।

५. घर त्याग और स्वतंत्रता

बेटों के इस फैसले ने सीता के आत्मसम्मान को गहरी चोट पहुँचाई। उसने सोचा कि जब मेहनत और मजदूरी ही करनी है, तो कहीं भी बर्तन माँजकर पेट भरा जा सकता है। उसने अपनी छोटी सी गठरी बाँधी और सुबह अँधेरे में ही घर छोड़कर निकल पड़ी। घर से निकलते ही उसे लगा कि आकाश अनंत है और चारों ओर खुली हवा है।

भावार्थ एवं संदेश (Bhavarth)

यह कहानी केवल सीता की पीड़ा नहीं, बल्कि आधुनिक समाज की उस संवेदनहीनता को दर्शाती है जहाँ बच्चे वृद्ध माँ के बलिदानों को भूलकर उसे केवल 'एक पेट' और 'खर्च का बोझ' समझने लगते हैं। 'धरती कब तक घूमेगी' शीर्षक सीता की अंतहीन पीड़ा और अंततः उसके स्वाभिमान की मुक्ति का प्रतीक है।

महत्वपूर्ण एक-पंक्ति तथ्य (Important One Liners for BSEB 10th)

1. 'धरती कब तक घूमेगी' किस भाषा की कहानी है? ➔ राजस्थानी
2. कहानीकार साँवर दइया ने अपनी कहानी का हिंदी अनुवाद किससे करवाया? ➔ स्वयं किया
3. सीता के कितने बेटे थे? ➔ तीन (कैलाश, नारायण, बिज्जू)
4. सीता के बेटों की पत्नियों (बहुओं) के नाम क्या हैं? ➔ राधा (कैलाश की पत्नी), भँवरी (नारायण की पत्नी), पुष्पा (बिज्जू की पत्नी)
5. बेटों ने शुरुआत में माँ को कितने दिन रखने का नियम बनाया था? ➔ एक-एक महीना (बारी-बारी से)
6. राधा ने किस अवसर पर दाल का हलवा बनाया था? ➔ होली के दिन (नाहरसिंहजी वाले दिन)
7. बच्चे पाटे पर कौन-सा खेल खेलते थे जिससे सीता को अपनी स्थिति मिलती-जुलती लगी? ➔ 'माई-माई रोटी दे'
8. बारी-बारी से खाना खाते हुए सीता को कितने वर्ष बीत गए थे? ➔ पाँच वर्ष
9. नारायण की पत्नी भँवरी ने अपने लड़के के जन्मदिन पर सीता को क्या भेजा था? ➔ कटोरी में रसमलाई
10. अंत में बेटों ने सीता को प्रतिमाह कितने रुपये देने का फैसला किया? ➔ 50-50 रुपये (कुल 150 रुपये)
11. सीता घर से क्या लेकर निकली? ➔ दो-चार 'पूर-पल्लों' (कपड़ों) की गठरी

0 Comments