Bihar Board Class 10 Science Subjective Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण

 

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
ऐसे दो क्षारकों के नाम लिखिए जो क्षार भी हों।
उत्तर:
सोडियम हाइड्रॉक्साइड (NaOH) तथा पोटैशियम हाइड्रॉक्साइड (KOH)।

प्रश्न 2.
हाइड्रोजन आयन सान्द्रण से क्या तात्पर्य है? उदासीन विलयन में हाइड्रोजन आयन सान्द्रण का मान कितना होता है? (2012, 13)
उत्तर:
किसी विलयन के एक लीटर में उपस्थित हाइड्रोजन आयनों के मोलों की संख्या को उस विलयन का हाइड्रोजन आयन सान्द्रण कहते हैं। उदासीन विलयन में हाइड्रोजन आयन सान्द्रण 10-7 मोल/लीटर होता है।

प्रश्न 3.
pH की परिभाषा दीजिए। इसका हाइड्रोजन आयन सान्द्रण से क्या सम्बन्ध है? (2014, 16)
उत्तर:
pH अम्लों एवं क्षारकों के जलीय विलयन में हाइड्रोजन आयनों की सान्द्रता मापने की इकाई है। किसी विलयन का pH मान उसमें उपस्थित हाइड्रोजन आयन सान्द्रण के व्युत्क्रम का लघुगणक होता है।
अतः
pH = – log [H+]
[H+] = H+ आयनों का मोल / लीटर में सान्द्रण

प्रश्न 4.
एक विलयन में हाइड्रोजन आयनों की सान्द्रता 10-9M है। इस विलयन का pH मान परिकलित कीजिए तथा बताइए कि विलयन अम्लीय है या क्षारीय। (2016)
उत्तर:
विलयन का pH मान = – log [H+] = -log 10-9 =9 log10 = 9
pH मान 7 से अधिक है। अत: विलयन क्षारीय है।

प्रश्न 5.
एक विलयन में हाइड्रॉक्सिल आयन का सान्द्रण 1 x 10-10 मोल/लीटर है। इस विलयन का pH मान ज्ञात कीजिए। (2012, 13, 14, 18)
उत्तर:
इस विलयन का pH मान 14 – 10 = 4 होगा।

प्रश्न 6.
एक अम्लीय विलयन का pH मान 5 है। हाइड्रोजन आयन सान्द्रता [H+] की गणना कीजिए। (2011, 15)
उत्तर:
[H+] = 10-pH= 10-5

Bihar Board Class 10 Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण

प्रश्न 7.
pH 4 का मान के विलयन में H+ आयनों की सान्द्रता बताइए। इस विलयन की प्रकृति क्या होगी? (2018)
उत्तर:
[H+] = 10-pH = 10-4 चूँकि pH मान 7 से कम है; अत: यह विलयन अम्लीय होगा।

प्रश्न 8.
शुद्ध आसुत जल का pH मान कितना होता है ? (2011, 14, 17, 18) या उदासीन विलयन में pH का मान लिखिए। (2012)
उत्तर:
7.

प्रश्न 9.
0.0001 N NaOH विलयन का pH मान बताइए। (2015, 16)
उत्तर:
0.0001 N NaOH विलयन में हाइड्रॉक्सिल आयनों का सान्द्रण = 10-4
इस विलयन का pH मान = 14 – 4 = 10

प्रश्न 10.
जल का आयनिक गुणनफल क्या है ? इसका 25°C पर मान लिखिए। (2011, 14)
उत्तर:
स्थिर ताप पर जल और जलीय विलयनों में H+ और OH आयनों की मोलर सान्द्रताओं का गुणनफल स्थिर होता है, जिसे जल का आयनिक गुणनफल कहते हैं। 25°C पर इसका मान 10-14 होता है।

प्रश्न 11.
किसी द्विक लवण तथा संकर लवण का नाम एवं सूत्र लिखिए। इनका मुख्य लक्षण भी लिखिए। (2.011)
उत्तर:
द्विक लवण फिटकरी K2SO4 . Al2 (SO4)3 24H2O द्विक लवणों में दो सरल लवण एक निश्चित अनुपात में मिले होते हैं। इनका अस्तित्व केवल ठोस अवस्था में ही होता है।

संकर लवण पोटैशियम फैरोसायनाइड – K4 [Fe(CN)6] ये लवण कई लवणों के संयोग से बनते हैं। संकर लवण जलीय विलयन में केवल एक धनायन व ऋणायन देते हैं। जिनमें से एक साधारण आयन और दूसरा संकर आयन होता है।

प्रश्न 12.
NakSO4. किस प्रकार का लवण है ?
उत्तर:
मिश्रित लवण।

Bihar Board Class 10 Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण

प्रश्न 13.
फिटकरी के फूल किसे कहते हैं ?
उत्तर:
90°C पर गर्म करने पर फिटकरी फूल जाती है और क्रिस्टल जल के सभी अणु बाहर निकल जाते हैं। इसे फिटकरी के फूल (burnt alum) कहते हैं।
Bihar Board Class 10 Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण
प्रश्न 14.
निम्नलिखित को पूर्ण एवं सन्तुलित कीजिए – (2016, 17)
1. NaCl + NH3 + H2O + CO2
2. Ca(OH)2 + Cl2 →
उत्तर:
1. NaCl + NH3 + H2O + CO2 → NaHCO3 + NH2 Cl
2. Ca(OH)2 + Cl2 → CaOCl2 + H2O

प्रश्न 15.
क्या होता है जब बुझा चूना क्लोरीन से अभिक्रिया करता है ? (2014) या ब्लीचिंग पाउडर चूने से कैसे प्राप्त होता है। समीकरण दीजिए।
उत्तर:
ब्लीचिंग पाउडर बनता है।
Bihar Board Class 10 Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण

प्रश्न 16.
क्या होता है जब ब्लीचिंग पाउडर को तनु ऐसीटिक अम्ल के साथ गर्म करते हैं? (2012)
उत्तर:
क्लोरीन गैस निकलती है –
CaOCl2 + 2CH3COOH + Ca(CH3COO)2 + H2O+ Cl2 T

प्रश्न 17.
आप कैसे बनायेंगे-(केवल रासायनिक समीकरण लिखिए) (2014)
1. सोडियम सल्फेट से सोडियम कार्बोनेट
2. बुझे हुए चूने से ब्लीचिंग पाउडर
उत्तर:
1. सोडियम सल्फेट को कार्बन तथा चूने के पत्थर (CaCO3) के साथ गर्म करने पर सोडियम कार्बोनेट बनता है।
Bihar Board Class 10 Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण
2. शुष्क बुझे हुए चूने पर क्लोरीन की क्रिया से ब्लीचिंग पाउडर प्राप्त होता है।
Bihar Board Class 10 Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण

प्रश्न 18.
क्या होता है जब (2013)
1. ब्लीचिंग पाउडर कार्बन डाइऑक्साइड से अभिक्रिया करता है।
2. सोडियम बाइकार्बोनेट तनु सल्फ्यूरिक अम्ल से अभिक्रिया करता है।
उत्तर:
1. क्लोरीन गैस निकलती है –
CaOCl2 + CO2 → CaCO3 + Cl2

2. कार्बन डाइऑक्साइड गैस निकलती है –
Bihar Board Class 10 Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण
प्रश्न 19.
क्या होता है जबकि (केवल रासायनिक समीकरण लिखिए) (2015, 18)
1. सोडियम बाइकार्बोनेट को गर्म करते हैं।
2. अमोनियम क्लोराइड को गर्म करते हैं।
3. विरंजक चूर्ण की क्रिया तनु सल्फ्यूरिक अम्ल से होती है।
उत्तर:
1. सोडियम कार्बोनेट बनता है व कार्बन डाइ-ऑक्साइड गैस निकलती है।
Bihar Board Class 10 Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण
2. गर्म करने पर यह अमोनिया और हाइड्रोजन क्लोराइड गैस में विच्छेदित हो जाता है।
Bihar Board Class 10 Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण
3. क्लोरीन गैस निकलती है ।
Bihar Board Class 10 Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण

प्रश्न 20.
निम्नलिखित रासायनिक अभिक्रिया में क्या होता है ? रासायनिक समीकरण लिखिए (2010, 13)
1. सोडियम कार्बोनेट के जलीय विलयन में कार्बन डाइ-ऑक्साइड प्रवाहित करते हैं। सोडियम कार्बोनेट (धावन सोडा) से सोडियम बाइ कार्बोनेट (बेकिंग सोडा) कैसे प्राप्त करेंगे? (2017)
2. ब्लीचिंग पाउडर को पानी में घोलकर गर्म किया जाता है।
उत्तर:
1. सोडियम बाइकार्बोनेट बनता है।
Bihar Board Class 10 Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण
2. कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड बनता है तथा क्लोरीन निकलती है।
Bihar Board Class 10 Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण

प्रश्न 21.
सोडियम कार्बोनेट के दो प्रमुख उपयोग लिखिए। (2017)
उत्तर:
1. प्रयोगशाला में अभिकर्मक के रूप में।
2. काँच तथा बोरेक्स के निर्माण में।

Bihar Board Class 10 Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण

प्रश्न 22.
सोडियम बाइकार्बोनेट के दो उपयोग लिखिए। (2016)
उत्तर:
यह कोल्डड्रिंक, सोडावाटर, बेकिंग पाउडर तथा दवाओं में प्रयोग होता है।

प्रश्न 23.
धावन सोडा का रासायनिक नाम तथा अणुसूत्र लिखिए। (2014, 15, 16)
उत्तर:
धावन सोडा का रासायनिक नाम सोडियम कार्बोनेट व अणुसूत्र Na2CO3 . 10H2O है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
सूचक क्या है? एक उदाहरण की सहायता से अम्ल-क्षार सूचकों के अम्लीय तथा क्षारीय माध्यम में रंग परिवर्तन को स्पष्ट कीजिए। या मिथाइल औरेंज व फिनोल्फ्थेलीन किस प्रकार सूचक का कार्य करते हैं? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
सूचक अम्ल-क्षार सूचक वे पदार्थ हैं जिनका अम्लीय विलयन में एक रंग तथा क्षारीय विलयन में दूसरा रंग होता है।
उदाहरणार्थ:
मिथाइल औरेंज मिथाइल औरेंज एक नारंगी रंग का रंजक है। जब मिथाइल औरेंज की एक बूंद अम्लीय विलयन में मिलायी जाती है, तब विलयन का रंग लाल हो जाता है जबकि मिथाइल औरेंज की एक बूंद को क्षारीय विलयन में मिलाने पर विलयन का रंग पीला हो जाता है।
मिथाइल औरेंज (उदासीन) → नारंगी
मिथाइल औरेंज + अम्लीय विलयन → लाल
मिथाइल औरेंज + क्षारीय विलयन → पीला

फिनोल्फ्थे लीन फिनोल्पथेलीन एक रंगहीन पदार्थ है। अम्लीय विलयन में यह रंगहीन रहता है जबकि फिनोल्पथेलीन की एक बूंद क्षारीय विलयन में मिलाने पर विलयन लाल हो जाता है।

फिनोल्पथेलीन (उदासीन) → रंगहीन
फिनोल्पथेलीन + अम्लीय विलयन → रंगहीन
फिनोल्पथेलीन + क्षारीय विलयन → लाल

प्रश्न 2.
pH पैमाना क्या मापता है? उदासीन, अम्लीय तथा क्षारीय विलयनों के pH मान का परास बताइए। (2017)
उत्तर:
pH पैमाना अम्लों एवं क्षारकों के जलीय विलयन में हाइड्रोजन आयनों की सान्द्रता मापने में प्रयुक्त होता है। उदासीन, अम्लीय तथा क्षारीय विलयनों के pH मान का परास निम्न प्रकार है –
Bihar Board Class 10 Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण

प्रश्न 3.
नौसादर का रासायनिक नाम व सूत्र लिखिए। नौसादर बनाने की विधि का रासायनिक समीकरण लिखिए। इसके दो रासायनिक गुणों एवं उपयोगों को भी लिखिए। (2013, 14, 17)
नौसादर की NaOH व Ca(OH)2 विलयनों के साथ अभिक्रियाओं के रासायनिक समीकरण लिखिए। (2013, 14, 15)
क्या होता है जब अमोनियम क्लोराइड (नौसादर) को बुझे चूने के साथ गर्म करते (2016, 17)
या नौसादर (NH4 Cl) से अमोनिया (NH3 ) कैसे प्राप्त करेंगे? (2017)
उत्तर:
नौसादर का रासायनिक नाम अमोनियम क्लोराइड व अणुसूत्र NH4 Cl है।
बनाने की विधि हाइड्रोक्लोरिक अम्ल में अमोनिया गैस प्रवाहित करने पर अमोनियम क्लोराइड प्राप्त होता है।
Bihar Board Class 10 Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण

रासायनिक गुण –
1. इसको सोडियम नाइट्राइट के साथ गर्म करने पर नाइट्रोजन गैस निकलती है।
Bihar Board Class 10 Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण
2. अमोनियम क्लोराइड को कॉस्टिक सोडा विलयन या बुझे हुए चूने के साथ गर्म करने पर अमोनिया गैस निकलती है।
Bihar Board Class 10 Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण
उपयोगL
1. इसका उपयोग प्रयोगशाला में अभिकर्मक के रूप में किया जाता है।
2. यह टाँका लगाने तथा बर्तनों पर कलई करने में काम आता है।

Bihar Board Class 10 Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण

प्रश्न 4.
अमोनियम क्लोराइड से माइक्रोकॉस्मिक लवण कैसे बनाते हैं? इसके क्या उपयोग (2017, 18)
या माइक्रोकॉस्मिक लवण का सूत्र लिखिए। (2018)
उत्तर:
डाइसोडियम हाइड्रोजन फॉस्फेट और अमोनियम क्लोराइड की सम-अणुक मात्राओं को गर्म जल की थोड़ी मात्रा में घोलते हैं। अवक्षेपित सोडियम क्लोराइड को फिल्टर करके, विलयन का क्रिस्टलन करने पर माइक्रोकॉस्मिक लवण के क्रिस्टल प्राप्त होते हैं।
Bihar Board Class 10 Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण

उपयोग:
1.  माइक्रोकॉस्मिक लवण का उपयोग फॉस्फेट बीड के रूप में, गुणात्मक विश्लेषण में तथा रंगीन बेसिक मूलकों के परीक्षण में किया जाता है।
2. फॉस्फेट बीड, सिलिका (SiO2) के परीक्षण में प्रयुक्त होती है। फॉस्फेट बीड, सिलिका के साथ गर्म करने पर धुंधली (cloudy) हो जाती है, क्योंकि उसमें सिलिका के कण तैरने लगते हैं।

प्रश्न 5.
सोडियम हाइड्रॉक्साइड के निर्माण की विधि का वर्णन कीजिए। इसके प्रमुख उपयोग भी दीजिए।
उत्तर:
सोडियम हाइड्रॉक्साइड का निर्माण सोडियम क्लोराइड के जलीय विलयन में विद्युत प्रवाहित करके किया जाता है। इस प्रक्रिया में सोडियम क्लोराइड विघटित होकर सोडियम हाइड्रॉक्साइड देता है। इस विधि को क्लोर-क्षार प्रक्रिया भी कहते हैं क्योंकि इसमें निर्मित उत्पाद-क्लोरीन (क्लोर) एवं सोडियम हाइड्रॉक्साइड (क्षार) होते हैं।
2NACl(aq) + 2H2O(l) → 2NaOH (aq) + Cl2 (g) + H2(g)
उपयोग:

  1. धातुओं से ग्रीस हटाने के लिए
  2. साबुन तथा अपमार्जक के निर्माण में
  3. कागज के निर्माण में
  4. कृत्रिम रेशों के निर्माण में

Bihar Board Class 10 Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
अम्ल, क्षार तथा लवण की परिभाषा एक-एक उदाहरण सहित दीजिए। या अम्ल तथा क्षार की आधुनिक अवधारणा क्या है ? प्रत्येक को एक-एक उदाहरण देते हुए स्पष्ट कीजिए। (2011, 14, 17, 18)
आयनन सिद्धान्त के आधार पर समझाइए कि HCl अम्ल क्यों है तथा NaOH क्षार क्यों है? (2011)
अम्ल तथा भस्म की आधुनिक अवधारणा दीजिए। एक प्रबल अम्ल तथा एक दुर्बल भस्म का नाम लिखिए। (2012)
उत्तर:
अम्ल वे पदार्थ जो जलीय विलयन में हाइड्रोजन आयन देते हैं, अम्ल कहलाते हैं।
उदाहरणार्थ:
HCl ↔ H+ + Cl
HNO+ ↔ H+ + NO3
किन्तु हाइड्रोजन आयन (या प्रोटॉन) जलीय विलयन में स्वतन्त्र रूप में नहीं रह सकता है। यह जल के अणु से संयोग करके हाइड्रोनियम आयन (H3O+ ) बनाता है।
Bihar Board Class 10 Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण
अत: अम्ल वे पदार्थ हैं जो जलीय विलयन में H3O+ आयन देते हैं। जैसे
HCl + H3O ↔ H3O+ + Cl
HNO3 + H2O ↔ H3O+ + NO3

क्षार वे यौगिक जो जलीय विलयन में हाइड्रॉक्सिल आयन (OH) देते हैं, हाइड्रॉक्सिल आयन के अतिरिक्त और कोई ऋणायन नहीं देते हैं, क्षार कहलाते हैं।
उदाहरणार्थ:
NaOH ↔ Na+ + OH
NH4 OH ↔ NH4+ + OH
जलीय विलयन में हाइड्रॉक्सिल आयन भी जलयोजित हो जाते हैं। वे क्षारक जो जल में घुलनशील होते हैं, क्षार कहलाते हैं। जैसे-कॉस्टिक सोडा (NaOH), कॉस्टिक पोटाश (KOH) आदि।

Bihar Board Class 10 Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण

लवण वे पदार्थ, जिनके जलीय विलयन में हाइड्रोजन आयन (H+ ) के अतिरिक्त कोई अन्य धनायन तथा हाइड्रॉक्सिल आयन (OH ) के अतिरिक्त कोई अन्य ऋण आयन हो, लवण कहलाते हैं।
उदाहरणार्थ:
जिंक सल्फेट
ZnSO4 ↔ Zn+++ SO4
इसी प्रकार, NaCl, CuSO4, KNO3, NH4 Cl आदि भी लवण हैं।
हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (HCl) एक प्रबल अम्ल है तथा मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड [Mg(OH)2] दुर्बल भस्म (क्षार) है।

प्रश्न 2.
फिटकरी का रासायनिक नाम व अणुसूत्र बताइए। फिटकरी पर ताप के प्रभाव का वर्णन करते हुए उसके प्रमुख गुण व उपयोग बताइए। पोटाश फिटकरी बनाने की रासायनिक समीकरण तथा इसके दो उपयोग लिखिए। (2017)
फिटकरी क्या होती है? पोटाश फिटकरी बनाने की विधि लिखिए। समीकरण भी दीजिए। इसके दो मुख्य उपयोग लिखिए। (2012, 16, 18)
फिटकरी को बनाने का समीकरण दीजिए। इसकी क्षार के साथ अभिक्रिया को लिखिए। (2011)
फिटकरी (पोटाश एलम) का रासायनिक नाम व सूत्र लिखिए। इस पर ऊष्मा के प्रभाव की विवेचना कीजिए। (2011, 13)
ऐलुमिनियम सल्फेट से पोटाश फिटकरी कैसे प्राप्त करेंगे? (2013, 17, 18)
क्या होता है जब पोटाश फिटकरी (एलम) को रक्त तप्त ताप पर गर्म करते हैं? (2015, 18)
उत्तर:
फिटकरी का रासायनिक नाम पोटैशियम ऐलुमिनियम सल्फेट व अणुसूत्र K2SO4. Al2(SO4)3 .24H2O है।
इसे पोटाश फिटकरी भी कहते हैं। यह पोटैशियम सल्फेट तथा ऐलुमिनियम सल्फेट के संतृप्त विलयनों को उचित अनुपात में मिलाकर क्रिस्टलन करने से प्राप्त होता है।
Bihar Board Class 10 Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण
मुख्य गुण:
(i) यह एक सफेद रंग का केलासीय ठोस पदार्थ है; जो कि जल में विलेयशील है। इसका जलीय विलयन अम्लीय होता है।
(ii) क्षार के साथ क्रिया इसका जलीय विलयन सोडियम हाइड्रॉक्साइड विलयन (क्षार) के साथ Al(OH), का सफेद अवक्षेप देता है; जोकि NaOH की अधिकता में विलेय हो जाता है।
Bihar Board Class 10 Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण
(iii) ताप का प्रभाव फिटकरी को 92°C पर गर्म करने पर यह अपने क्रिस्टलन जल में घुल जाती है। 200°C पर गर्म होने पर यह निर्जल होकर फूल जाती है जिसे दुग्ध फिटकरी या फिटकरी के फूल कहते हैं। रक्त तप्त होने पर ऐलुमिनियम सल्फेट अपघटित होकर ऐलुमिना देता है।
Bihar Board Class 10 Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण
उपयोग इसके प्रमुख उपयोग निम्नलिखित हैं –

  1. यह कपड़े तथा चमड़े की रँगाई में काम आता है।
  2. आँखों की दवाई बनाने में काम आता है।
  3. जल को साफ करने में प्रयोग होता है।
  4. खून बहने को रोकने में प्रयुक्त होता है।

Bihar Board Class 10 Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण

प्रश्न 3.
विरंजक चूर्ण (ब्लीचिंग पाउडर) का रासायनिक नाम, अणुसूत्र तथा उपयोग बताइए। (2013, 17)
विरंजक चूर्ण के निर्माण का रासायनिक समीकरण लिखें तथा इसके विरंजन गुण की व्याख्या रासायनिक समीकरण देते हुए लिखें। (2017)
ब्लीचिंग पाउडर का रासायनिक नाम, बनाने की विधि एवं एक रासायनिक गुण लिखिए। सम्बन्धित समीकरण दीजिए। विरंजक चूर्ण के चार रासायनिक गुण लिखिए। (2011)
या क्या होता है जब शुष्क बुझे चूने पर Cl2 गैस प्रवाहित करते हैं? (2015) या ब्लीचिंग पाउडर की निर्माण विधि लिखिए। (2018)
उत्तर:
ब्लीचिंग पाउडर (विरंजक चूर्ण) का रासायनिक नाम कैल्सियम ऑक्सी क्लोराइड तथा अणुसूत्र CaOCl2है। बनाने की विधि यह सूखे बुझे हुए चूने पर क्लोरीन की क्रिया से प्राप्त होता है।
Bihar Board Class 10 Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण
गुण
1. यह एक हल्के पीले रंग का ठोस पदार्थ है, जिसमें क्लोरीन की गन्ध आती रहती है।
2. इसे जल में घोलकर गर्म करने पर क्लोरीन गैस निकलती है। इसका जलीय विलयन दूधिया होता है।
CaOCl2 + H2O → Ca(OH)2 + Cl2
3. यह तनु अम्लों के साथ क्रिया करके क्लोरीन गैस निकालता है।
CaOCl2 + H2SO4 → CasO4 + H2O+ Cl2
इस प्रकार प्राप्त क्लोरीन जल से क्रिया करके नवजात ऑक्सीजन निकालती है। रंगयुक्त पदार्थ नवजात ऑक्सीजन से क्रिया करके रंगहीन पदार्थ बनाते हैं।
Bihar Board Class 10 Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण
4. ब्लीचिंग पाउडर, ऐसीटोन तथा ऐल्कोहॉल के साथ जल की उपस्थिति में क्रिया करके क्लोरोफॉर्म बनाता है।
उपयोग:

  • ऊन को सिकुड़ने से बचाने के लिए
  • ऑक्सीकारक के रूप में
  • क्लोरोफॉर्म बनाने में
  • चीनी को सफेद करने में
  • पेयजल को जीवाणुरहित करने में
  • सूत, लकड़ी की लुगदी आदि का रंग उड़ाने में विरंजक के रूप में उपयोग होता है।

Bihar Board Class 10 Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण

प्रश्न 4.
बेकिंग पाउडर ( खाने का सोडा) का रासायनिक नाम एवं अणुसूत्र क्या है ? इसको बनाने की विधि एवं दो भौतिक गुण तथा दो रासायनिक गुण समीकरण देते हुए लिखिए। (2011, 12, 14, 15)
या खाने का सोडा बनाने की विधि का रासायनिक समीकरण लिखिए। इस पर ताप का प्रभाव भी लिखिए। (2012)
या कैसे प्राप्त करेंगे बेकिंग सोडा से धावन सोडा? (2016)
या सोडियम बाइकार्बोनेट पर ताप का प्रभाव क्या होता है? (2017)
उत्तर:
बेकिंग पाउडर का रासायनिक नाम सोडियम बाइकार्बोनेट तथा अणुसूत्र NaHCO3 है। बनाने की विधि यह सोडियम हाइड्रॉक्साइड के सान्द्र विलयन में अधिक मात्रा में कार्बन डाइ-ऑक्साइड गैस (CO2) प्रवाहित करने पर प्राप्त होता है।
Bihar Board Class 10 Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण
इसे बेकिंग सोडा भी कहते हैं।
गुण –
1. यह एक सफेद क्रिस्टलीय, जल में अल्प विलेय पदार्थ है।
2. इसका जलीय विलयन अम्लीय होता है।
3. इसको गर्म करने पर यह सोडियम कार्बोनेट (धावन सोडा) में टूट जाता है तथा कार्बन डाइ-ऑक्साइड (CO2) गैस निकलती है।
Bihar Board Class 10 Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण
4. यह तनु अम्लों के साथ क्रिया करके लवण, जल तथा कार्बन डाइ-ऑक्साइड गैस निकालता है।
NaHCO3 + HCl → NaCl + H2O+ CO2
2NaHCO3 + H2SO4 → Na2SO4 + 2H2O + 2CO2

प्रश्न 5.
धावन सोडा (सोडियम कार्बोनेट) बनाने की विधि लिखिए। इसकी –
1. BaCl2 तथा
2. SO2 के साथ होने वाली अभिक्रियाओं के रासायनिक समीकरण भी लिखिए। (2014)
उत्तर:
धावन सोडा का रासायनिक नाम सोडियम कार्बोनेट व अणुसूत्र Na2 CO3 10H2O है। कॉस्टिक सोडा के सान्द्र विलयन में कार्बन डाइ-ऑक्साइड प्रवाहित करने पर सोडियम कार्बोनेट का विलयन प्राप्त होता है, जिसका वाष्पन करने पर सोडियम कार्बोनेट के क्रिस्टल प्राप्त होते हैं।
Bihar Board Class 10 Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण
सोडियम कार्बोनेट सोडियम कार्बोनेट को कपड़े धोने का सोडा तथा सोडा ऐश के नाम से भी जाना जाता है।
1. Bacl2 से क्रिया यह BaCl2 को BaCO3 में बदल देता है।
BaCl2 + Na2CO3 → BaCO3 ↓ + 2NaCl

2. SO2 से क्रिया इसके विलयन में so, गैस प्रवाहित करने पर सोडियम सल्फाइट तथा सोडियम बाइसल्फाइट बनते हैं।
Bihar Board Class 10 Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण

प्रश्न 6.
प्लास्टर ऑफ पेरिस किसे कहते हैं? इसे बनाने की विधि, गुण व उपयोग बताइए। या प्लास्टर ऑफ पेरिस पर ताप का क्या प्रभाव पड़ता है? (2018)
उत्तर:
जिप्सम (gypsum) को 120 – 130°C पर गर्म करने से प्लास्टर ऑफ पेरिस बनता है।

बनाने की विधि –
Bihar Board Class 10 Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण
(i) प्लास्टर ऑफ पेरिस सफेद रंग का चूर्ण है जो तेज गर्म करने पर निर्जल CaSO4 में बदल जाता है।
Bihar Board Class 10 Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण
(ii) प्लास्टर ऑफ पेरिस की जल से क्रिया कराने पर ऊष्मा उत्पन्न होती है और वह शीघ्रता से जिप्सम में बदलकर जम जाता है। इस क्रिया को प्लास्टर ऑफ पेरिस का जमना (setting) कहते हैं।
Bihar Board Class 10 Science Solutions Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण
उपयोग:

  1. शल्य चिकित्सा में प्लास्टर करने में।
  2. साँचे और मॉडल बनाने में
  3. मूर्तियाँ व खिलौने बनाने मे

0 Comments