Bihar Board Class 10 History Notes Chapter 6 शहरीकरण एवं शहरी जीवन

 


Bihar Board Class 10 History शहरीकरण एवं शहरी जीवन Notes

  • समाजशास्त्री के अनुसार नगरीय जीवन तथा आधुनिकता एक दूसरे के पूरक हैं और शहर को आधुनिक व्यक्ति का प्रभाव क्षेत्र माना जाता है।
  • तीन ऐतिहासिक प्रक्रियाओं ने आधुनिक शहरों की स्थापना में निर्णायक भूमिका निभाई।  पहला-औद्योगिक पूँजीवाद का उदय, दूसरे विश्व के विशाल भू-भाग पर औपनिवेशिक शासन की स्थापना और तीसरा लोकतांत्रिक आदर्शों का विकास।
  • कस्बा -ग्रामीण अंचल में एक छोटे नगर को माना जाता है जो अधिकांशतः स्थानीय विशिष्ट व्यक्ति का केन्द्र होता है।
  • गंज -एक छोटे स्थायी बाजार को कहा जाता है। कस्बा और गंज दोनों कपड़ा, फूल, सब्जी
    तथा दूध उत्पादों से संबद्ध थे।
  • महानगर -किसी प्रांत या देश का विशाल घनी आबादी वाला शहर जो प्रायः वहाँ की राजधानी भी होता है।
  • दुनिया की सबसे पहली भूमिगत रेल के पहले खंड का उद्घाटन 10 जनवरी, 1863 ई. को. किया गया। यह रेल लाइन लंदन की पैडिंग्ल और कैरिंगटन के बीच स्थित थी।
  • 1911 ई. के दिल्ली दरबार में बिहार को पृथक राज्य का रूप दिया गया। 1912 ई. में बिहार एवंउड़ीसा को पृथक राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ और पटना इसकी राजधानी बनी।
  • वर्तमानपटना की आबादी 12 लाख से अधिक है और इसका क्षेत्रफल 250 वर्ग किमी है। कोलकाता के बाद पूर्वी भारत का सबसे बड़ा नगर है आबादी के घनत्व के दृष्टिकोण से
  • यह भारत का 14वाँ सर्वाधिक आबादी वाला नगर है।
  • घेटा -सामान्यतः यह शब्द मध्य यूरोपीय शहरों में यहूदियों की बस्ती के लिए प्रयोग किया जाता है। आज के संदर्भ में यह विशिष्ट धर्म, नृजाति, या समान पहचान वाले लोगों के साथ रहने को इंगित करता है।
  • बम्बई औपनिवेशिक भारत की वाणिज्यिक राजधानी थी।
  • 1854 ई. में बम्बई में पहली सूती मिल की स्थापना हुई।
  • 1901 की जनगणना के अनुसारबम्बई की लगभग 80 प्रतिशत आबादी चॉलों में रहती थी।
  • बम्बई के सुनियोजित विकास के लिए 1898 मेंसिटी ऑफ बंबई इम्प्रवमेंट ट्रस्ट की स्थापना की गयी।
  • शेरशाह के समय प्राचीन पाटलिपुत्र, पटना के नाम से विख्यात हुआ।
  • 18वीं शताब्दी के प्रारंभ में मुगलराजकुमार अजीमुशान ने इस पटना का पुनर्निमाण कराया और इसे अजीमाबाद नाम दिया।
  • 1870 में लंदन में अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा कानून लागू किए गए।
  • कामचलाऊ और अक्सर बेहिसाब भीड़ वाले अपार्टमेंट मकान ट्रेनेमेंट्स कहलाते थे।
  • सभ्यता आंदोलन को मध्यम वर्ग ने चलाया।
  • लंदन के धनी लोगों के लिए वास्तुकार और योजनाकार वेनेजर हावर्ड ने बागीचों के शहर या गार्डन सिटी की योजना तैयार की। दुनिया की सबसे पहली भूमिगत रेल लाइन 10 जनवरी, 1863 कोलंदन के पैडिग्टन और फैरिंग्टन स्ट्रीट के बीच चलाई गई।

0 Comments