Bihar Board Class 10 Geography परिवहन, संचार एवं व्यापार Notes

  • परिवहन एवं संचार के साधनों को अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा कहा जाता है।
  • सड़कमार्ग परिवहन का सबसे सामान्य, सुलभ एवं सुगम साधन है।
  • लगभग 33 लाख किलो. मी. लंबी सड़कों के साथ भारत विश्व के सर्वाधिक सड़क जाल वाले देशों में स्थान रखता है।
  • भारत में रेलमार्ग की कुल लंबाई लगभग 63 हजार 327 किमी. है।
  • प्रशासनिक सुविधा के लिए भारतीय रेलवे को 16 क्षेत्रों में बांटा गया है। इनमें उत्तर रेलवे सबसे बड़ा और उत्तर-पूर्वी सीमांत रेलवे सबसे छोटा क्षेत्र है।
  • तेल एवं प्राकृतिक गैसों का परिवहन पाइप लाइनों के द्वारा होता है।
  • देश में वायु परिवहन का आरंभ 1911 ई. में इलाहाबाद से नैनी के बीच 10 किमी. की छोटी सी दूरी की उड़ान से हुआ था।
  • भारत का 95% अंतर्राष्ट्रीय व्यापार जलमार्ग (समुद्र) से होता है।
  • सर्वप्रथम 1837 ई. में देश में डाक सेवा ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा प्रारंभ की गयी थी।
  • रेडियो का प्रथम प्रसारण 1923 में ‘रेडियो क्लब ऑफ बाम्बे द्वारा और टेलीविजन प्रसारण का आरंभ 1959 में शुरू हुआ था। 1976 में इसे दूरदर्शन नाम दिया गया।
  • परिवहन और संचार के साधनों को राष्ट्र की जीवन रेखा कहा गया है। व्यापार हमारी अर्थव्यवस्था की धूरी है।
  • भारतीय सड़क व्यवस्था विश्व में सबसे बड़ी है। कच्ची और पक्की सड़कों को मिलाकर यहाँ सड़कों की लंबाई 33 लाख किलोमीटर है। सड़कों का घनत्व वर्ष 1996-97 के अनुसार प्रति वर्ग 100 किलोमीटर पर 75 किलोमीटर था।
  • सड़क मार्ग परिवहन का सबसे सामान्य, सुलभ एवं सुगम साधन है।
  • लगभग 33 लाख किमी लंबी सड़कों के साथ भारत विश्व के सर्वाधिक सड़क जाल वाले देशों में स्थान रखता है।
  • कोलकाता और दिल्ली में भूमिगत रेलमार्ग भी बनाए गये हैं।
  • हिमसागर एक्सप्रेस भारत में सबसे लंबा रेलमार्ग तय करनेवाली गाड़ी है। जो कन्याकुमारी से जम्मूतवी तक (3715 किमी) जाती है।।
  • भारतीय रेलमार्ग कुल 17 क्षेत्रों में विभाजित है।
  • आन्तरिक जलमागों में गंगा और ब्रह्मपुत्र का प्रमुख स्थान है।
  • समुद्री जलमार्ग पर 199 छोटे-छोटे पत्तन स्थापित हैं जिनमें 11 अधिक महत्वपूर्ण हैं।
  • देश में तार, टेलीफोन और डाक-सेवाओं के अलावा रेडियो, टेलीविजन, कम्प्यूटर और इन्टरनेट की सुविधाएँ संचार में क्रांति ला चुके हैं।
  • भारत में रेलमार्ग की कुल लंबाई 63 हजार 327 किमी. है।।
  • प्रशासनिक सुविधा के लिए भारतीय रेलवे को 16 क्षेत्रों में बाँटा गया है। इनमें उत्तर रेलवे सबसे बड़ा और उत्तर-पूर्वी सीमांत रेलवे सबसे छोटा क्षेत्र है।
  • तेल एवं प्राकृतिक गैसों का परिवहन पाइप लाइनों के द्वारा होता है।