Bihar Board Class 10 Geography Notes Chapter 2 कृषि

 


Bihar Board Class 10 Geography कृषि Notes

  • भारत कृषि की दृष्टि से एक संपन्न राष्ट्र है। यहाँ के 2/3 लोगों की जीविका कृषि पर आधारित है।
  • देश की 24% आय कृषि से ही प्राप्त होती है।
  • कृषि योग्य भूमि को चार भागों में बाँटा जाता है
    (i) शुद्ध बोया गया क्षेत्र (ii) चालू परती भूमि (iii) अन्य परती (iv) कृषि योग्य व्यर्थ भूमि।
    Bihar Board Class 10 Geography Solutions Chapter 2 कृषि - 1
  • भारत में विश्व का सबसे अधिक पशुधन है। यहाँ विश्व की 57% भैंस तथा विश्व की 14% गाय रहती हैं।
  • भारत विश्व में काजू का सबसे बड़ा निर्यातक देश है।
  • मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र मिलकर भारत का 90% सोयाबीन उत्पन्न करते हैं।
  • चाय की खेती की शुरुआत 1840 में अंग्रेजों ने ब्रह्मपुत्र की घाटी में किया था।
  • चाय में थीन (Then) नामक एक पदार्थ होता है जिसके कारण इसे पीने से हल्की ताजगी महसूस होती है।
  • भारत एक कृषि प्रधान देश है। यहाँ की अर्थव्यवस्था के विकास में कृषि महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
  • भारत कृषि की दृष्टि से एक सम्पन्न राष्ट्र है। यहाँ के = लोगों की जीविका कृषि पर आधारित है।
  • देश की 24% आय कृषि से ही प्राप्त होती है।
  • भारत की लगभग दो-तिहाई आबादी कृषिकार्यों से जुड़ी है।
  • पौधों के अंकुरण के लिए कम-से-कम 6°C तापमान जरूरी है।
  • देश में शुद्ध बोई गई भूमि 14 करोड़ हेक्टेयर है।
  • फसलों के प्रकार (क) आई फसलें- धान, गन्ना, जूट, साग-सब्जी (ख) शुष्क फसलें मकई, ज्वार, बाजरा, महुआ
  • प्राथमिक क्रिया के अंतर्गत कृषि, पशुपालन, मत्स्योत्पादन एवं वानिकी कार्य शामिल है।
  • स्थान बदल-बदलकर खेती करने की पद्धति को ‘स्थानांतरी कृषि’ कहा जाता है।
  • खरीफ फसलें—धान, ज्वार, बाजरा, मकई, मूंगफली, जूट, कपास, अरहर।
  • रबी फसलें-गेहूँ, चना, मटर, सरसों। , .
  • देश में चावल का प्रतिहेक्टेयर उत्पादन 2,000 किलोग्राम है।
  • रोपण कृषि में व्यापार की दृष्टि से खेती की जाती है।
  • रोपण कृषि में एक ही फसल का उत्पादन किया जाता है।
  • गहन या सघन कृषि में कम भूमि पर प्रतिहेक्टेयर उत्पादन अधिक लिया जाता है।
  • देश में चावल का वार्षिक उत्पादन लगभग 9 करोड़ टन है।
  • अमन, औस, और बोरो धान की तीन फसलें हैं।
  • देहरादून का बासमती चावल स्वाद और सुगंध के लिए विख्यात है।
  • गेहूँ की खेती के लिए पाला पड़ना नुकसानदायक है।
  • पंजाब देश का सर्वाधिक गेहूँ उत्पादक राज्य है।
  • भारत विश्व में मोटे अनाजों का सबसे बड़ा उत्पादक देश है।
  • ज्वार की सबसे अधिक खेती महाराष्ट्र में होती है।
  • गुजरात और राजस्थान मिलकर देश का आधा बाजरा उत्पन्न करते हैं।
  • रागी का सर्वप्रमुख उत्पादक राज्य कर्नाटक है।
  • चाय रोपण कृषि की फसल है।
  • डार्जिलिंग क्षेत्र में उत्पादित चाय में सुगंध अधिक होती है।
  • चाय का. वार्षिक उत्पादन देश में 8 लाख टन है।
  • अरेबिका और रोबस्टा कहवा/कॉफी के दो प्रकार हैं।

0 Comments