वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
भारत की प्रतिव्यक्ति आय (2004 के आंकड़ों के अनुसार) कितनी है
(क) 22,000 रु. प्रतिवर्ष
(ख) 16,000 रु. प्रतिवर्ष
(ग) 28,000 रु. प्रतिवर्ष
(घ) 25,000 रु. प्रतिवर्ष
उत्तर-
(ग) 28,000 रु. प्रतिवर्ष

प्रश्न 2.
आर्थिक क्रियाओं का उद्देश्य होता है।
(क) जीविकोपार्जन
(ख) मनोरंजन
(ग) ‘क’ और ‘ख’ दोनों
(घ) इनमें कोई नहीं
उत्तर-
(क) जीविकोपार्जन

प्रश्न 3.
सामान्यतः किसी देश के विकास का स्तर किस आधार पर निर्धारित किया जा सकता
(क) प्रतिव्यक्ति आय
(ख) साक्षरता-दर
(ग) स्वास्थ्य की स्थिति
(घ) इनमें सभी.
उत्तर-
(घ) इनमें सभी.

प्रश्न 4.
भारत के पड़ोसी देशों में किस देश की प्रतिव्यक्ति आय सबसे अधिक है?
(क) पाकिस्तान
(ख) बांग्लादेश
(ग) श्रीलंका
(घ) नेपाल
उत्तर-
(ग) श्रीलंका

प्रश्न 5.
मानव विकास की दृष्टि से भारत के पड़ोसी देशों में किस देश की स्थिति इससे बेहतर है?
(क) बांग्लादेश
(ख) नेपाल
(ग) म्यांमार
(घ) श्रीलंका
उत्तर-
(घ) श्रीलंका