अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर :

प्रश्न 1.
किसने कहा था कि “यदि मुद्रा हमारी अर्थव्यवस्था का हृदय नहीं तो रक्त-प्रवाह अवश्य है।”
उत्तर-
ट्रेस्कॉट ने।

प्रश्न 2.
चीन में सिक्कों का प्रचलन का प्रमाण कब से मिलता है ?
उत्तर-
300 वर्ष पूर्व से।

प्रश्न 3.
आवश्यकताओं के दोहरे संयोग से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर-
वस्तु-विनिमय प्रणाली की एक कठिनाई आवश्यकताओं के दोहरे संयोग का अभाव है अर्थात् ऐसे दो व्यक्तियों में संपर्क होना आवश्यक है जिनके पास एक-दूसरे की आवश्यकता की वस्तुएँ हो या अभाव है।

प्रश्न 4.
आवश्यकताओं के दोहरे संयोग से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर-
आवश्यकताओं के दोहरे संयोग से तात्पर्य व्यक्तियों के आवश्यकताओं में भिन्नता का होना है। जिससे वस्तुओं के वस्तु-विनिमय प्रणाली में कठिनाई आती है।

प्रश्न 5.
किस धातु का धातु-मुद्रा के रूप में सर्वाधिक प्रयोग हुआ है ?
उत्तर-
चाँदी और सोना धातु का।

प्रश्न 6.
ऐसे प्रमुख अर्थशास्त्रियों का उल्लेख करें जिनकी मुद्रा की परिभाषा उसकी सर्वमान्यता पर आधारित है।
उत्तर-
मार्शल, रॉबर्टसन और सेलिगमैन की परिभाषा।

प्रश्न 7.
मुद्रा की वैधानिक परिभाषा क्या है ?
उत्तर-
मुद्रा की वैधानिक परिभाषा मुद्रा के राजकीय सिद्धांत पर आधारित है। जर्मन अर्थशास्त्री प्रो० नैप (Knapp) के अनुसार, “कोई भी वस्तु जो राज्य द्वारा मुद्रा घोषित कर दी जाती है, मुद्रा कहलाती है।

प्रश्न 8.
मुद्रा का प्रधान या प्राथमिक कार्य क्या है ?
उत्तर-
मुद्रा का प्रधान या प्राथमिक कार्य विनिमय का माध्यम होना है।

प्रश्न 9.
मद्रा से उपभोक्ताओं को क्या लाभ होता है ?
उत्तर-
उपभोक्ता अपनी इच्छा एवं सुविधानुसार मुद्रा खर्च कर सकता है। तथा अपनी सीमित आय से अधिकतम संतोष प्राप्त कर सकता है। उपभोक्ता मुद्रा के द्वारा ही वस्तुओं से मिलनेवाली उपयोगिताओं की तुलना कर संतोष प्राप्त करता है।

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
मुद्रा आवश्यकताओं के दोहरे संयोग की समस्या का कैसे समाधान करती है ? सोदाहरण स्पष्ट करें।
उत्तर-
मुद्रा के आविष्कार के पूर्व वस्तु-विनिमय का प्रचलन था। परंतु, इसके अंतर्गत वस्तुओं का आदान-प्रदान तभी किया जा सकता है, जब दो व्यक्तियों की पारस्परिक आवश्यकताओं में समानता हो। उदाहरण के लिए एक समय में एक व्यक्ति की आवश्यकता एक गाय की है, परंतु दूसरे व्यक्ति के पास एक बकरी है तो इस अवस्था में विनिमय संभव नहीं है। इस प्रकार मुद्रा के प्रयोग से आवश्यकताओं के दोहरे संयोग की समस्या समाप्त हो गई।

प्रश्न 2.
वस्तु-मुद्रा से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर-
अति प्राचीनकाल में जब मुद्रा का प्रचलन नहीं था उस समय मनुष्य मुद्रा के रूप में वस्तुओं का प्रयोग किया गया। आखेट युग में जानवरों के खाल या चमड़े का पशुपालन युग में गाय, बैल या बकरी का तथा कृषि युग में कृषि पदार्थों का मुद्रा के रूप में उपयोग किया गया इसे वस्तु मुद्रा कहा गया।

प्रश्न 3.
मुद्रा के प्रयोग से वस्तुओं का विनिमय कैसे सरल हो जाता है ?
उत्तर-
वस्तु-विनिमय प्रणाली में आवश्यकताओं के दोहरे संयोग का अभाव था। जिससे वस्तुओं का विनिमय संभव नहीं था। मुद्रा से वस्तु-विनिमय करने में तथा वस्तुओं के मूल्य मापने में आसानी हो गई। मुद्रा के प्रयोग से आवश्यकताओं के दोहरे संयोग की समस्या भी दूर हो गई।

प्रश्न 4.
किसी व्यक्ति की बचत करने की क्षमता को प्रभावित करनेवाला सबसे महत्वपूर्ण तत्व क्या है?
उत्तर-
बचत करने की शक्ति या क्षमता को प्रभावित करनेवाला सबसे महत्वपूर्ण तत्व व्यक्ति की आय तथा आय का समाज में वितरण है। जिस देश में राष्ट्रीय आय का वितरण असमान होता है, वहाँ बचत करने की शक्ति अधिक होती है।

प्रश्न 5.
किसी व्यक्ति की बचत करने की इच्छा किन बातों से प्रभावित होती है ?
उत्तर-
बचत करने की मात्रा बचत करने की इच्छा पर निर्भर करती है। बचत करने की इच्छा मनुष्य, अनिश्चित भविष्य को देखकर और सोचकर, पारिवारिक स्नेह के कारण, धनी व्यक्तियों के प्रतिष्ठा और सम्मान-देखकर करता है। कुछ व्यक्ति स्वभाव से कंजूस होते हैं उनमें बचत करने की इच्छा अधिक होती है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
साख के मुख्य आधार क्या है ? विस्तार पूर्वक चर्चा करें।
उत्तर-
साख के निम्नलिखित मुख्य आधार है

  • विश्वास साख का मुख्य आधार विश्वास है। कोई भी व्यक्ति ऋण लेने वाले के ऊपर भरोसे के आधार पर ही ऋण देता है।
  • चरित्र ऋणदाता ऋणी व्यक्ति के चरित्र के आधार पर ऋण देता है। यदि ऋणी व्यक्ति चरित्रवान तथा ईमानदार है तो उसे आसानी से ऋण दे दी जाती है।
  • ऋण चकाने की क्षमता ऋणदाता किसी व्यक्ति को उधार तब देता है जब उस व्यक्ति के भुगतान करने की क्षमता पर पूर्ण विश्वास हो।
  • पूंजी एवं संपत्ति-जिस व्यक्ति के पास जितनी ही अधिक पूँजी अथवा संपत्ति होगी, उसे उतना ही अधिक ऋण मिल सकता है।
  • ऋण की अवधि ऋण की अवधि का प्रभाव भी साख देने की क्षमता पर पड़ सकता है। ऋण देने वाले को यह भय लगा रहता है कि समय अधिक बीतने पर ऋणी की क्षमता, चरित्र और आर्थिक स्थिति बदल न जाए। सभी बातें साख देने के मुख्य आधार

प्रश्न 2.
वस्तु-विनिमय प्रणाली में मुख्य कठिनाई क्या थी ? मुद्रा ने इस कठिनाई को कैसे दूर किया है?
उत्तर
वस्तु-विनिमय प्रणाली में मुख्य कठिनाई निम्नलिखित थी।

  • दोहरे संयोग का अभाव वस्तु-विनिमय प्रणाली में आवश्यकताओं के दोहरे संयोग का अभाव था। इसके अंतर्गत ऐसे दो व्यक्तियों में संपर्क होना आवश्यक है जिनके – पास एक-दूसरे की आवश्यकता की वस्तुएँ हों। वास्तविक जीवन में इस प्रकार का संयोग बहुत कठिनाई से होता है।
  • मापन की कठिनाई एक समान मापदंड के अभाव के कारण दो वस्तुओं के बीच विनिमय का अनुपात निश्चित करना कठिन था। जैसे-एक किलोग्राम गेहूँ के बंदले – कितने गाय या कपड़े दिया जाए यह तय करना मुश्किल था।
  • अविभाज्य वस्तुओं के विनिमय में उत्पन्न समस्याएँ, पशुओं को विनिमय करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। क्योंकि इनको विभाज्य करने पर इनकी उपयोगिता नष्ट हो जाती है। जैसे-एक मीटर कपड़े के बदले घोड़े या गाय का विनिमय। इसमें घोड़े के काटने के बाद उसकी उपयोगिता ही समाप्त हो जाएगी।
  • मूल्य संचयन का अभाव- उत्पादित वस्तुओं का दीर्घकाल तक संचित करके नहीं रख सकते। जैसे-फल, फूल, सब्जी, मछली इत्यादि।
  • भविष्य में भुगतान की कठिनाई- कुछ ऐसी वस्तएँ जो उधार के तौर पर दूसरे व्यक्ति से ली गई हैं यदि उसे कुछ वर्षों बाद वापस कर दी जाती है तो उसकी उपयोगिता या तो घट जाती है या समाप्त हो जाती है।

मूल्य हस्तांतरण की समस्या-यदि कोई व्यक्ति एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाता है तो ऐसी स्थिति में उसे सारी सम्पत्ति छोड़ कर जाना पड़ सकता है। वस्तु-विनिमय प्रणाली की कठिनाइयों ने ही मुद्रा को जन्म दिया। मुद्रा के विनिमय के माध्यम होने से वस्तु-विनिमय प्रणाली के आवश्यकताओं के दोहरे संयोग की कठिनाई दूर हो गई। मुद्रा के द्वारा वस्तुओं और सेवाओं का मूल्य मापने में आसानी हो गयी। मुद्रा के द्वारा अविभाज्य वस्तुओं का आसानी से मूल्य मापन से उनकी समस्या का समाधान भी हो गया। मुद्रा के रूप में संपत्ति का संचय आसानी से होने लगा। इस प्रकार मुद्रा के प्रचलन में आने से वस्तु-विनिमय प्रणाली की सभी कठिनाइयों का समाधान आसानी से संभव हुआ।

प्रश्न 3.
बैंक किस प्रकार साख का सृजन करते हैं ? क्या इनकी साख-सृजन अथवा साख-निर्माण की क्षमता असीमित है ?
उत्तर-
आधुनिक अर्थव्यवस्था में साख का स्थान अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। साख को वर्तमान । आर्थिक प्रणाली की आधारशिला माना गया है। – साख अथवा बैंक-मुद्रा का निर्माण देश के व्यावसायिक बैंकों द्वारा किया जाता है। बैंक प्रायः

उत्पादकों एवं व्यापारियों के लिए अल्पकालीन ऋण या साख की व्यवस्था करते हैं। परंतु, बैंक इन्हें किस आधार पर साख प्रदान करते हैं ? साख का निर्माण बैंकों में जनता द्वारा जमा किए गए धन के आधार पर होता है। बैंकों के साथ निर्माण की पद्धति को एक उदाहरण द्वारा अधिक पष्ट किया जा सकता है। मान लीजिए कि कोई व्यक्ति बैंक के अपने खाता में 10,000 रुपये की राशि जमा करता है। चूंकि ग्राहक बैंक में जमा अपने धन को किसी समय भी निकाल सकते हैं, इसलिए बैंक को इतनी रकम हर समय अपने पास रखनी चाहिए। परंतु, बैंक व्यवहार में ऐसा नहीं करते। अपने अनुभव से वे जानते हैं कि जमाकर्ता अपनी संपूर्ण जमाराशि की माँग एक ही समय नहीं करते। मान लें कि एक निश्चित समय में कुल जमाराशि के 10 प्रतिशत भाग की ही जमाकर्ताओं द्वारा मांग की जाती है।

ऐसी स्थिति में 10,000 रुपये के जमा में से 1,000 रुपये नकद रखकर बैंक शेष 9,000 रुपये दूसरों को ऋण या साख के रूप में दे सकता है। बहुत संभव है कि ऋण-प्राप्तकर्ता इस 9,000 रुपये को पुनः उसी बैंक अथवा किसी अन्य बैंक में जमा कर दे। दूसरे शब्दों में, यह राशि बैंकिंग-प्रणाली को फिर जमा के रूप में प्राप्त हो जाती है। अतएव, बैंक इस जमा का भी 10 प्रतिशत, अर्थात 900 रुपये अपने नकद कोष में रखकर शेष 8,100 रुपये पुनः उधार दे सकता है। इस प्रकार, बैंक का यह क्रम चलता रहेगा और वह अपनी मूल जमाराशि से कई गुना अधिक साख का निर्माण कर सकता है।

परंतु, बैंकों की साख-निर्माण की क्षमता असीमित नहीं होती। नकद मुद्रा साख-सृजन का मुख्य आधार है। अतएव, केंद्रीय बैंक द्वारा जारी की गई मुद्रा की मात्रा जितनी अधिक होगी, व्यावसायिक बैंक उतनी ही अधिक साख का निर्माण कर सकते हैं। यही कारण है कि जब केंद्रीय – बैंक मुद्रा की पूर्ति को घटा देता है तब बैंकों की साख-सृजन की शक्ति भी स्वतः घट जाती है।

इसके अतिरिक्त बैंकों के साख-निर्माण की क्षमता केंद्रीय बैंक में रखें जानेवाले नकद कोष के : अनुपात, जनता की बैंकिंग संबंधी आदतों तथा साख अथवा ऋण की मोग आदि बातों पर भी निर्भर करती है।