Bihar Board Class 10 Economics Notes Chapter 6 वैश्वीकरण

 


Bihar Board Class 10 Economics वैश्वीकरण Notes

  • वैश्वीकरण प्रक्रिया के माध्यम से विश्व की विभिन्न अर्थव्यवस्थाओं का समन्वय या एकीकरण किया जाता है। जिससे वस्तुओं एवं सेवाओं प्रौद्योगिकी, पूँजी और श्रम या मानवीय पूंजी का भी प्रवाह हो सके।
  • वैश्वीकरण के कारण ही विभिन्न देशों के बीच वस्तुओं और सेवाओं, पूँजी और प्रौद्योगिकी का आदान-प्रदान हो रहा है।
  • वैश्वीकरण निजीकरण एवं उदारीकरण की नीतियों का परिणाम है।
  • भारतीय संदर्भ में वैश्वीकरण आर्थिक सुधारों तथा सरकार की नवीन आर्थिक नीति का एक अंग है।
  • मक्त व्यापार वैश्वीकरण का आधार है।
  • प्राचीनकाल से ही विदेश व्यापार विभिन्न देशों को जोड़ने का माध्यम रहा है।
  • बहुराष्ट्रीय निगमों के आगमन के पश्चात् उत्पादन की प्रकृति में क्रांतिकारी परिवर्तन हुए है।
  • उदारीकरण का अर्थ है, सरकार द्वारा लगाए गए सभी अनावश्यक नियंत्रणों एवं प्रतिबंधों जैसे परमिट, लाइसेंस, कोटा इत्यादि से अर्थव्यवस्था की मुक्ति।
  • निजीकरण का अर्थ है निजी क्षेत्र द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों पर पूर्ण रूप से या आंशिक रूप से स्वामित्व प्राप्त करना तथा उसका प्रबंधन करना।
  • बहुराष्ट्रीय कंपनियों का एक से अधिक देशों में उत्पादन पर नियंत्रण एवं स्वामित्व रखती है।
  • होन्डा, पेप्सी, कोका-कोला, नोकिया आदि बहुराष्ट्रीय कंपनियों के उदाहरण है।
  • बहुराष्ट्रीय निगमों ने विभिन्न देशों के उत्पादन को जोड़ने का कार्य किया है।
  • वैश्वीकरण को प्रोत्साहित करनेवाले कारकों में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।
  • विश्व व्यापार संगठन की स्थापना 1994 में हुई तथा 1995 से यह कार्यरत है।
  • विश्व व्यापार संगठन का मुख्य उद्देश्य सभी देशों के विदेश व्यापार को मुक्त व्यापार के सिद्धांत के अनुसार संचालित करना है।
  • वर्तमान में 149 देश विश्व व्यापार संगठन के सदस्य है।
  • भारत विश्व व्यापार संगठन का संस्थापक सदस्य देश रहा है।
  • विश्व व्यापार संगठन का मुख्यालयजेनेवा है।
  • भारत में वैश्वीकरण की नीति की शुरूआत 1991 में की गई तथा इसने भारतीय ।अर्थव्यवस्था को खोलने का कार्य किया है।
  • राज्य-नियंत्रित उद्योगों से हमारा अभिप्राय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों से है।
  • भारत में आर्थिक सुधारों की प्रक्रिया1991 से प्रारंभ हुई जिसेनवीन आर्थिक नीति की संज्ञा दी गई है।
  • बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा किए गए निवेश को विदेशी निवेश कहते हैं।
  • भारतीय उपभोक्ता बाजार में मॉल अपेक्षाकृत नयी अवधारणा है। इसमें एक बड़े भवन को बाजार के रूप में परिवर्तित कर दिया जाता है। जिससे उपभोक्ता को एक छत के नीचे आकर्षक कीमत पर अधिक से अधिक वस्तुएँ प्राप्त हो जाती है।

0 Comments